[ad_1]

बड़हलगंज। तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के आगमन पर पूरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
ब्लॉक प्रमुख आशीष राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने विकास, विश्वास और बदलाव के मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर आशीष राय ने कहा कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, रामाशीष राय, विधायक राजेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, नरहरपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश कुमार, श्रीकांत सोनी, शैलेंद्र राय, डिग्गू राय, आलोक त्रिपाठी, पप्पू निषाद, राजकुमार निगम, राधेश्याम भारती, चंदन पांडे,कुलदीप, नवनीत राय, शब्द वेद पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद ।
[ad_2]
Source link