पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा, जामगांव आर, झीट एवं तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आज पूर्व अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट किया।

प्रतिनिधि मंडल ने सबसे पहले पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को सामाजिक सेवा और समाज उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू से भी मिले। उन्होंने सामाजिक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और पारंपरिक व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर चर्चा की।

इसी क्रम में पदाधिकारीगण पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू से भेंटकर उनके मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने महिला शक्ति, शिक्षा और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया।
भेंट के दौरान समाजिक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों, संगठन की कार्ययोजना तथा विभिन्न परिक्षेत्रों में समाजिक एकजुटता बढ़ाने संबंधी सुझावों पर विस्तार से विमर्श हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि समाजहित में चल रहे कार्यक्रमों को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की गतिविधियों को पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।


मौके पर मुख्य रूप से दिनेश साहू निवर्तमान अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, खेमलाल साहू निवर्तमान महासचिव तहसील साहू संघ पाटन,किशोर साहू निवर्तमान संगठन सचिव तहसील साहू संघ पाटन ,डा गुलाब साहू ,सरिता साहू निवर्तमान उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, देवनारायण साहू निवर्तमान कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, हरिशंकर साहू निवर्तमान अध्यक्ष अरसनारा परिक्षेत्र, रामनारायण साहू अध्यक्ष तेलीगुंडरा परिक्षेत्र,किशन हिरवानी अध्यक्ष अरसनारा परिक्षेत्र, पारखत साहू अध्यक्ष जमगाँव आर परिक्षेत्र, गायत्री साहू अध्यक्ष झीठ परिक्षेत्र,उमेश साहू, गोपेश साहू,राधेलाल साहू, सुखदेव साहू,संतोष साहू,अर्जुन साहू, रूपेंद्र राजू साहू,सालिक शत्रुहन साहू,शशिभूषण साहू,श्यामलाल साहू, मूलचंद साहू,बेनीराम साहू, अंगेश्वर साहू, गिरधर साहू,पीलाराम साहू,ओमप्रकाश साहू,उषा साहू,तनुजा साहू, ललिता साहू,दामिनी रिंकी साहू,अंजीता साहू,सरिता साहू, सुनीता साहू,पार्वती साहू,सुखचैन साहू,डा गोकुल साहू, भानुप्रिया साहू, मधुकांता साहू,भूपेश साहू,तेजराम साहू,संतोषी साहू, योगेंद्र साहू, रवि साहू , ओमप्रकाश साहू, पदुम साहू,लालाराम साहू, शिव साहू,हेमलता साहू,देवेंद्र साहू,महेंद्र साहू, पुरुशोत्तम साहू,अरविन्द साहू, टोपसिंग साहू, चमेली साहू,नंदनी साहू, लक्ष्मी साहू,कैलाश साहू, ईश्वर साहू,भरत लाल साहू,करुणा साहू,रवि साहू, योगिता साहू, ओमप्रकाश साहू, दानीराम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

