तहसील में कांग्रेस का हंगामा

NFA@0298
1 Min Read


तहसील में कांग्रेस का हंगामा


20-Jan-2026 10:47 PM

– एसआईआर फार्म भाजपा नेताओं को देने आरोप, हिरासत में लिए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,20 जनवरी।
 रायपुर तहसील कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील के कर्मचारियों ने एक साथ 5 सौ एसआईआर फार्म भाजपा के नेताओं को उपलब्ध करा दिया है। हंगामे के बाद पुलिस वहां पहुंची, और समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत लिया है।

प्रदर्शन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन की अगुवाई में चलता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय में धरने पर बैठ गए।

नारेबाजी भी हुई। तहसीलदार ने सफाई दी कि किसी को अतिरिक्त फार्म नहीं दिया गया है। बावजूद इसके वो नहीं माने। बाद में रात 10 बजे पुलिस वहां पहुंची, और हंगामा कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment