[ad_1]
तहसील दफ्तरों के 2 दर्जन से अधिक बाबू चपरासियों के तबादले
27-Feb-2026 10:41 PM
रायपुर, 27 फरवरी। कलेक्टर गौरव सिंह ने जिला राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
ये तबादले ऐसे समय में किए गए हैं जब बुधवार को वकीलों ने तहसील कार्यालय में नक्शा नकल को लेकर कर्मचारियों पर वसूली के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
जारी आदेश के तहत सहायक ग्रेड–2, सहायक ग्रेड–3, स्टेनो टाइपिस्ट और चपरासियों के तबादले किए गए हैं। सबसे अधिक तबादले रायपुर तहसील कार्यालय से हुए हैं, जहां से 9 क्लर्कों को स्थानांतरित किया गया है। इनमें 7 सहायक ग्रेड–3 और 2 सहायक ग्रेड–2 शामिल हैं। आदेश में संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
[ad_2]
Source link