तस्वीरें देखकर किसी को भी लगेगा कि यह नजारा कश्मीर का है, लेकिन हकीकत में यह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का ओड़ गांव है। देर रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया, जिससे नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा नजर आने लगा।
प्रकृति के इस अनोखे रूप ने लोगों को हैरान कर दिया है। गांव और आसपास के जंगलों में ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे वादियां बर्फ जैसी दिखने लगीं। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन ने इस अद्भुत नजारे के फोटो और वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण यह दुर्लभ दृश्य देखने को मिला।



