पाटन। सरस्वती शिशु मंदिर, तरीघाट में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं ग्राम का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, अध्यक्ष शशीधर साहू, सचिव यशवंत साहू, कोषाध्यक्ष जयराम सिन्हा, कमल देवांगन, खिलेश्वर निषाद, मुकेश ध्रुव, दिनेश निषाद, खुमान साहू, प्रधानाचार्य देवनारायण साहू सहित समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए। कक्षा सप्तम में टोमन सिंह यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा षष्ठ में ममता यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा तृतीय में केशिका साहू (95%), कक्षा द्वितीय में प्रेरणा साहू (94%) तथा कक्षा प्रथम में कृतिका पटेल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा कक्षा उदय में जागृति ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक अर्जित किए।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।
