जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाली दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। पोटका प्रखंड के कलिकापुर केंदमुड़ी गांव की रहने वाली महिला ग्रामीण चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की ड्यूटी से लौटते समय थाना से करीब दो किलोमीटर दूर बीच सड़क पर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इधर, जमशेदपुर में ही एक अलग घटना में सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंधों में तनाव इस दोहरी मौत की वजह बना। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो भी शेयर किया था, जो अब जांच का हिस्सा है।



