डिजिटल अरेस्ट कर भय दिखाकर सायबर ठगी, केस से बचाने के नाम पर 57 लाख रूपये की धोखाधडी, आरोपी गिरफ्तार

NFA@0298
4 Min Read


बिलासपुर। प्रार्थी निवासी सिविल लाइन थाना क्षेत्र को अज्ञात आरोपियों द्वारा वर्चुअल मोबाईल नम्बर तथा फर्जी मोबाईल नम्बर से कॉल कर मनीलॉड्रींग के केस में संलिप्त होने के केस में डिजिटल अरेस्ट का डर बनाकर कुल 57,00,000 रूपये का ऑनलाईन ठगी किया गया है।
विवेचना दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया, प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी शिकारपुर बुलंदशहर, तथा दिल्ली क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार विशेष टीम निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में दिल्ली रवाना की गई, टीम द्वारा दिल्ली क्षेत्रांतर्गत लगातार तीन दिनों तक आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर आरोपी मनिंदर सिंह निवासी शिकारपुर को ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की पुष्टी होने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग सेे तलब कर पुछताछ किया गया, जो लोगो को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनीलांड्रिंग, ड्रग पार्सल जैसो केस में संलिप्त होने का केस दर्ज होना बताकर डिजिटल अरेस्ट का भय देकर ऑनलाईन ठगी का काम करते है, ठगी करने के लिये फर्जी सीम व बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त कर ठगी की रकम को सोशल मीडिया में लेगेसी लोन नामक एप्प के प्रसारित कर ठगी की राशि आम लोगो को लोन के रूप् मेें देकर ठगी की राशि आहरण करने का जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि इसके द्वारा ठगी के काम में कमिशन के लालच में आकर अपने कंपनी/फर्म शिकारपुरिहा रियालिटी प्रा.लि. के नाम से जारी करेंट अकाउंट में पैसे मंगाकर आहरण करने का काम करता था.

गिरफ्तार आरोपीगण:-
(01) मनिंदर सिंह पिता निरंजन सिंह उम्र 54 वर्श निवासी म.न. 1852/137 शांतिनगर जिला नार्थ वेस्ट दिल्ली, स्थानीय निवासी मौथुरपुरा शिकारपुर थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)


join whatsapp channel






delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें





Source link

Share This Article
Leave a Comment