पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ में माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
पंजाब में 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा।



