[ad_1]
लेंस डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए दूतावास नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। जिसमें भारतीयों को अगले 48 घंटे तक सुरक्षित जगह से बाहर न आने की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी ईरान में तेजी से बदल रहे सुरक्षा हालात को देखते हुए जारी की गई है।

दरअसल, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर ईरान उनकी शर्तें नहीं मानता तो “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा।” उन्होंने आगे कहा कि आज रात दुनिया के इतिहास का एक बेहद महत्वपूर्ण पल होगा और 47 सालों से चला आ रहा जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और हिंसा का दौर आखिरकार समाप्त हो जाएगा।
इस बीच अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों तरफ से हमले और जवाबी कार्रवाई जारी हैं।

[ad_2]
Source link