ट्रंप ईरान की सभ्यता खत्म करने की दी धमकी, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायरी

NFA@0298
2 Min Read


लेंस डेस्‍क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए दूतावास नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। जिसमें भारतीयों को अगले 48 घंटे तक सुरक्षित जगह से बाहर न आने की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी ईरान में तेजी से बदल रहे सुरक्षा हालात को देखते हुए जारी की गई है।

दरअसल, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर ईरान उनकी शर्तें नहीं मानता तो “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा।” उन्होंने आगे कहा कि आज रात दुनिया के इतिहास का एक बेहद महत्वपूर्ण पल होगा और 47 सालों से चला आ रहा जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और हिंसा का दौर आखिरकार समाप्त हो जाएगा।

इस बीच अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों तरफ से हमले और जवाबी कार्रवाई जारी हैं।

दूतावास की मुख्य सलाहें

  • घर के अंदर ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
  • बिजली संयंत्रों (पावर प्लांट), सैन्य ठिकानों और किसी भी संवेदनशील इलाके से दूर रहें।
  • बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर न जाएं।
  • अगर दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, तो वहीं अंदर रहें।
  • दूतावास की टीम से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी किसी भी निर्देश का पालन करें।



Source link

Share This Article
Leave a Comment