टोकन का टेंशन : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा एक- दो दिन में समस्या दूर नही हुआ तो किसानों के साथ करेंगे चक्काजाम

NFA@0298
3 Min Read


जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मौके से ही कलेक्टर दुर्ग से किया दूरभाष पर चर्चा , फुंडा धान खरीदी केंद्र का दौरा

पाटन। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई है, धान खरीदी प्रक्रिया को करीब 25 दिन होने को हैं, लेकिन दुर्ग जिले में किसान अब भी टोकन के टेंशन से परेशान हैं।
सोमवार सुबह जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के फुंडा सोसायटी पहुँचने के खबर लगते ही किसान सैंकड़ो की संख्या में पहुँचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर से धान टोकन को लेकर अपनी समस्याएं बताने लगे।

किसानों का कहना है कि सबसे बड़ी परेशानी टोकन की है, सुबह से ही केंद्रों में लंबी कतारों में खड़े हो जाते हैं, मगर न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल पा रहा है, कई किसान बताते हैं कि वे पखवाड़े भर से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिस्टम में टोकन स्लॉट खुल ही नहीं रहा है। उपस्थित किसानों ने सोसायटी द्वारा जारी की जाने वाली 30 प्रतिशत धान का टोकन व्यक्ति विशेष को चिन्हांकित कर दिए जाने का भी आरोप लगाया ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने तत्काल मौके पर ही कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह से फोन पर चर्चा कर टोकन समस्या से अवगत कराया तथा टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने मांग किया। श्री ठाकुर ने अब तक धान उठाव के संबंध में शासन की निष्क्रियता पर भी चर्चा किया। कलेक्टर दुर्ग ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर को आश्वस्त किया कि धान खरीदी में टोकन की लिमिट जल्द बढ़ाने आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा धान उठाव के संबंध में शासन को पत्राचार भी कर रहे है ।
पूरे मामले की जानकारी काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने फ़ोन के माध्यम से एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव को भी दिया और कहा कि टोकन का समस्या एक या दो दिन में ठीक नही हुआ, लिमिट नही बढ़ाया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ चक्काजाम करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी। श्री ठाकुर ने राज्य की भाजपा सरकार के नियत में खोंट बताते हुवे धान नही खरीदने का षड्यंत्र बताया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद सदस्य आनंद बघेल, दिना वर्मा, धनी वर्मा, डुमन वर्मा, विजय चिलक, सुंदर सैन, चेतन बंजारे, राजेश वर्मा, गोपाल ,गोकुल देशलहरा, हरीश ठाकुर, लोचन यादव, पालेश्वर ठाकुर, भोलेश्वर वर्मा, गिरधर साहू, हुल्लेश्वर पटेल, कैलाश साहू, ईश्वर चंद्राकर, दीपेश बंजारे, मिथलेश शर्मा, राजू शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, नारायण वर्मा, सुरेश चेलक, निखिल दास, नागेंद्र वर्मा, श्यामा मनहर, रेवा वर्मा, रीतकरण वर्मा, बोनू निर्माण, तुला राम निर्मल,भगवती साहू, मनोहर वर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment