छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले टॉप नक्सल कमांडर पापाराव आज अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहा है।
इस घटनाक्रम पर राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पापाराव के सरेंडर के साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो गया है और अब राज्य में एक भी सक्रिय नक्सली नहीं बचा है।
विजय शर्मा ने बताया कि पापाराव पिछले करीब ढाई दशक से जंगलों में सक्रिय था और कई मुठभेड़ों में शामिल रहा, लेकिन हर बार बच निकलता था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पापाराव से बातचीत हुई है और अब उसका मनोभाव बदल चुका है, जिसके बाद वह मुख्यधारा में लौटते हुए पुनर्वास की राह पर है।




