टैक्स वसूली के लिए नगर पालिका सख्त

NFA@0298
2 Min Read


रवि विदानी, महासमुंद। CG News : जिले के बागबाहरा नगर पालिका ने संपत्ति कर और जल कर के बड़े बकायादारों की सूची शहर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा कर दी है। इस कदम का उद्देश्य बकाया वसूली बढ़ाना और विकास कार्यों को गति देना है।

नगर पालिका द्वारा जारी इस सूची में करीब 46 बड़े बकायादारों के नाम शामिल हैं, जिनमें व्यापारी, प्रभावशाली लोग और कुछ शासकीय कार्यालय भी शामिल हैं। सूची के मुताबिक, वन परिक्षेत्र अधिकारी पर नल कनेक्शन के बकाया और अनुमोदित विपणन संघ पर लाखों रुपये के संपत्ति कर बकाया का उल्लेख किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

नगर पालिका का मानना है कि इस कदम से बकायेदारों पर दबाव बढ़ेगा और वसूली में तेजी आएगी, जिससे शहर के विकास कार्यों के लिए जरूरी फंड उपलब्ध हो सकेगा। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर गोपनीयता और सार्वजनिक करने पर सवाल भी उठने लगे हैं। बकाया वसूली बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

अब देखना होगा कि नगर पालिका की इस पहल से वसूली में कितनी तेजी आती है।

– Advertisement –

Ad image

Khallari Ropeway Accident : इस वजह से हुआ था खल्लारी रोप-वे हादसा, जांच में बड़ा खुलासा, मेंटेनेंस में भी लापरवाही

LPG Booking New Rules CG : छत्तीसगढ़ में LPG की आपूर्ति पर लगी लिमिट, किसे मिलेगी पहले गैस, जान लें बुकिंग के नए नियम

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment