टी20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर बना चैंपियन गरियाबंद के तिरंगा चौक पर जश्न, आतिशबाजी से गूंजा शहर

NFA@0298
3 Min Read


गरियाबंद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। यह भारत का तीसरा टी20 वर्ल्ड कप भी है।

न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हो गए। गफ्फू मेमन के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को बधाई दी।

– Advertisement –

Ad image

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया।

– Advertisement –

Ad image

इस शानदार जीत पर पूर्व नपा अध्यक्ष गफ़्फू मेमन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि टीम इंडिया ने जिस आत्मविश्वास, जुझारूपन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया है, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत का लगातार शानदार प्रदर्शन यह साबित करता है कि भारतीय क्रिकेट आज विश्व क्रिकेट में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मेमन ने कहा कि टीम इंडिया की यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। जब खिलाड़ी देश के लिए खेलते हुए ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो करोड़ों युवाओं में भी खेल के प्रति उत्साह और समर्पण की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है और तिरंगे का मान ऊंचा किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम आने वाले समय में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

स्कोर कार्ड
भारत – 255/6 (20 ओवर)
न्यूजीलैंड – 159 ऑलआउट (19 ओवर)
परिणाम – भारत 96 रन से विजेता।



Source link

Share This Article
Leave a Comment