पाटन। शासकीय हाई स्कूल झीट में बाल दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ आनंद मेला का आयोजन किया गया। इसी दौरान शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 31 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। साइकिल का वितरण ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेन्द्र राजू साहू द्वारा किया गया।
सरपंच ने फीता काटकर आनंद मेला का शुभारंभ किया। मेला में स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए विविध व्यंजनों का छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने आनंद लिया तथा बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।
मौके पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष टीका राम साहू, उफरा सरपंच गायत्री साहू, दुर्गेश साहू, मधुकांता साहू, नीलू सिन्हा, प्राचार्य भारती दुबे सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

