जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज रायपुर में MBBS छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी और चरक शपथ

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में MBBS 2025 बैच के नए छात्रों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी और चरक शपथ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर हुआ, जिसमें छात्रों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर रहे।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने छात्रों को शपथ दिलाते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने छात्रों से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, ईमानदारी और निस्वार्थ भाव रखने की अपील की। डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी ने चरक शपथ के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि आचार्य चरक की शिक्षाएं एक अच्छे चिकित्सक बनने के लिए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सिखाती हैं।

कार्यक्रम करीकुलम कमेटी की सदस्य सचिव डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी के नेतृत्व में सफल रहा। इसमें डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. दिवाकर धुरंधर, डॉ. वर्षा पांडे, डॉ. प्राची दुबे और डॉ. प्रतीक्षा अग्रवाल ने विशेष योगदान दिया। मंच संचालन प्रतिभा सरकार और संतोष शर्मा ने किया। अंत में डॉ. दिवाकर धुरंधर ने सभी का धन्यवाद किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment