पाटन। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष पद पर चौथी बार बनने पर प्रीतपाल बेलचंदन का सेलूद शाखा के जनप्रतिनिधियों, प्राधिकृत अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों एवं किसानों द्वारा आत्मीय स्वागत कर बधाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने श्री बेलचंदन के नेतृत्व की सराहना करते हुए बैंक को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने की कामना की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पत्ते लाल वर्मा, ज्योति प्रकाश साहू, शाखा प्रबंधक दिनेश वर्मा, पर्यवेक्षक लक्ष्मी चंद्राकर, प्राधिकृत अधिकारी निलेश्वर वर्मा, पारखत साहू, संजय चंद्राकर, राजू चंद्राकर, विनोद राजपूत, टामन साहू, युगल वर्मा, महेश्वर बंछोर, शंकर वर्मा, सोहन साहू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के चौथी बार अध्यक्ष बने प्रीतपाल बेलचंदन का सेलूद शाखा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत appeared first on news24carate.com.

