जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने साहू सदन देमार में किचन शेड निर्माण की किया घोषणा

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा द्वारा 8 जनवरी को ग्राम देमार में भक्तिन माता राजिम जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने स्थानीय साहू समाज देमार की मांग पर किचन शेड निर्माण कार्य के लिए जिला पंचायत निधि से 2.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने का घोषणा किया। जिसके लिए सामाजिक जनों ने उनका आभार जताया। अन्य मांग में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद विजय बघेल से परिक्षेत्रीय भवन, स्थानीय साहू समाज लोहरसी एवं बठेना में स्थानीय साहू समाज के लिए भवन निर्माण, अचानकपुर में साहू भवन में शेड निर्माण किए जाने की मांग किया।किचन शेड निर्माण की घोषणा किए जाने पर स्थानीय अध्यक्ष हरि राम साहू, शालिक साहू, अश्वनी साहू, जगनू साहू, श्रीमती अंबी साहू, संध्या साहू, पूजा साहू, धीरज साहू, रेखराम साहू,सुरेन्द्र साहू,भुनेश्वरी साहू,लक्ष्मण साहू,तुलेश्वरी साहू ,नरेश साहू, विजय साहू सहित स्थानीय साहू समाज देमार ने जिला पंचायत सदस्य को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment