
दंतेवाड़ा। जिले के भांसी पुलिस ने ग्राम मांझीपारा मसेनार में मुरहा अतरा के हत्या के आरोपित भीमा अतरा काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जादू-टोना की बात को लेकर मृतक मुरहा अतरा से आरोपित भीमा अतरा के साथ बहस बाजी हुआ।
बहस बाजी से आरोपित भीमा अतरा उतावला होकर पास के बाडी से लकडी उठाकर, मूतक के सिर में प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया, व मौके से फरार हो गया था। प्रार्थी अनिल अतरा की रिपोर्ट पर बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मामले के फरार आरोपित भीमा अतरा काे शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दबिश देकर आज गुरूवार काे गिरफ्तार कर आरोपित की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त लकडी का खोटला को छुपा कर रखे स्थान से बरामद कर जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपित भीमा अतरा को मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमांड पर भेजने हेतु न्यायालय बचेली के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।


