[ad_1]
खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,✍️✍️
पाण्डुका/जल संसाधन विभाग पांडुका के कार्यालय में करोड़ों की लागत से विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहा है । जिसमें सीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान पाण्डुका निवासी एक युवक की मौत हो गई,,बताया जा रहा है कि योगेंद्र पटेल /पिता संतराम पटेल का एक लौता बेटा भी पिछले दो हफ्ता से इस कार्य में काम करने आ रहा था और शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे वाइब्रेटर मशीन चलाते वक्त युवा करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई जिसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका लाया गया जहां मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला तो उसे फिर राजिम सरकारी अस्पताल रेफर किया गया ।

कुछ लोगों की माने तो मौके पर ही मौत होने की बात कर रहे तो कुछ लोग रास्ते में मौत हो जाने की बात बता रहे हैं।साथ बड़ा सवाल यह है कि बिजली कनेक्शन कहा से लिया गया गया था।कही चोरी या सिंचाई विभाग का तो कनेक्शन उपयोग में नहीं हो रहा था।।इस निर्माण कार्य का टेंडर रायपुर के किसी ठेकेदार को मिला है। जो बारोंडा निवासी किसी पेटीकांट्रेक्टर को दे दिया है।जानकार बताते हैं कि निर्माण पर कार्य के दौरान कोई अधिकारी या इंजीनियर मौजूद नहीं रहते जिस कारण कार्य के गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए हैं। पर जल संसाधन विभाग की मनमानी किसी से छुपी नहीं और इसका खामियाजा आज एक युवक को अपनी जान देकर ग़वानी पड़ी है अभी हाल ही में इसी विभाग के अंतर्गत आने वाले कुगदा पिकअप वियर में दो लोगों की मौत पानी में डूबने से हो गई और इस तरह यह जल संसाधन विभाग के अंतर्गत यह तीसरी मौत है।

बात की जाए तो दो दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है ।और जब जिम्मेदार अधिकारी को जवाब के लिय फोन किया जाता है तो फोन नहीं रिसीव करते हैं।तुरंत उपचार नहीं मिलने से आक्रोश ग्रामीणों ने भरी संख्या में पांडुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी को लेकर शनिवार को अस्पताल में नारे बाजी करते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद के खिलाफ नारे बाजी करते हुए।एमबीबीएस डॉक्टर की मांग किया गया। ,अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर भाजपा कांग्रेस सहित सभी लोगो ने क्षेत्र के लोगों स्वास्थ सुविधा का लाभ मिले इस कारण एकजुट होकर एक स्वर में आवाज उठाई जिसमे गौरव मिश्रा ,शैलेन्द्र साहू जवाहर शर्मा, विक्रमादित्य साहू,गजेंद्र साहू सतीश चौरे,वेदांत साहू,हरीश पटेल ,भोला तारक,सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।,
,,,,,भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा पाण्डुका की अगवाई में भारी संख्या में ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका का घेराव किया और प्रदर्शन की गौतम शर्मा ने पीड़ित पटेल परिवार को भरोसा दिलाया और कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था नहीं हुई तो जल्दी ही यह आंदोलन वा चक्का जाम की स्थिति बन सकता है और जिसमें स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग जिम्मेदार होंगे, जल्द ही पांडुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एमबीबीएस डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य है जिसका लाभ अंचल के लोगों को मिल सके।अगर समय रहते इस युवक को इलाज मिल गया होता तो आज युवक जीवित रहता। ग्रामीणों ने पीड़ित पटेल परिवार को मुआवजा और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने का मांग किया है।,
,,,,, वही इस बारे में जानकारी लेने अनुविभीय अधिकारी जल संसाधन विभाग पाण्डुका,मुख्य ठेकेदार रायपुर वा पेटी ठेकेदार बारोंडा को फोन किया गया पर घंटी जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया।
[ad_2]
Source link