[ad_1]
जल संरक्षण और जागरूकता के लिए दिव्यांश फाउंडेशन की रैली
06-Jun-2026 2:45 PM
रायपुर, 6 जून। रायपुर के दिव्यांश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने बताया कि बढ़ती गर्मी में पेयजल की समस्याओं को देखते हुए जल-संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। हमारे घरेलू जल-संरक्षण के विविध उपाय बताए गए और साथ ही जल-संरक्षण को बढ़ावा देने एवं नागरिक जागरूकता के लिए जल- संरक्षण अभियान रैली निकाली गई, जो महादेव घाट रायपुरा चौक से प्रारंभ होकर राम मूर्ति चौक, सत्यम विहार गणेश मंदिर रोड, गली नंबर 03 से खल्लारी मंदिर होते हुए पुन: महादेव घाट पर संपन्न हुई। गोवर्धन पार्टीदार, संजय शर्मा, दुष्यन्त सोनी, वीरेन्द्र कश्यप, पवन यदु, तुषार यदु, ठाकुरराम और श्रीमती ममता मानिकपुरी की उपस्थिति रही।
[ad_2]
Source link