जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार

NFA@0298
3 Min Read


Creta : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच हाइब्रिड कारों की मांग में तेजी देखा जा रहा है। ग्राहकों के इसी रुझान को देखते हुए दिग्गज कार निर्माता कंपनियां अब अपनी सबसे लोकप्रिय गाड़ियों को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट करने की तैयारी में हैं। हाइब्रिड गाड़ियाँ न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि शानदार माइलेज के कारण जेब पर भी बोझ कम डालती हैं। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई और रेनॉल्ट जैसी कंपनियाँ भारतीय सड़कों पर अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी उतारने के लिए कमर कस चुकी हैं। (30 kmpl mileage cars)

टोयोटा अपनी धाक जमाने के लिए Urban Cruiser Hyryder का नया जेनरेशन मॉडल लाने वाली है, जिसे 2026 की दूसरी छमाही तक पेश किया जा सकता है। इस नई एसयूवी में न केवल डिजाइन को आकर्षक बनाया जाएगा, बल्कि सुरक्षा के लिए लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। वहीं, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी स्टाइलिश Fronx का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज होगा; खबरों के मुताबिक, 1.2-लीटर Z-सीरीज इंजन के साथ यह कार 30 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है, जिसे साल 2026 के मध्य तक बाजार में देखा जा सकेगा। ( Hybrid SUV India)

– Advertisement –

Ad image

एसयूवी लवर्स के लिए एक और बड़ी खबर Renault Duster की वापसी को लेकर है। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक के साथ दोबारा लॉन्च करने जा रही है। दिवाली 2026 के आसपास आने वाली इस डस्टर में 1.4 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जिससे शहर के ट्रैफिक में यह गाड़ी काफी हद तक इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकेगी। दूसरी ओर, मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की बादशाह Hyundai Creta भी साल 2027 तक अपने अगले जेनरेशन मॉडल में हाइब्रिड का विकल्प दे सकती है। हुंडई इस तकनीक को भारत में ही विकसित करने पर जोर दे रही है ताकि आम आदमी के बजट में एक शानदार और किफायती हाइब्रिड कार पेश की जा सके।

– Advertisement –

Ad image

Mahindra B07: इलेक्ट्रिक अवतार में तहलका मचाने आ रही महिंद्रा की नई SUV, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 800 KM! जानें फीचर्स

Revolt RV1: पेट्रोल का टेंशन खत्म! 1 लाख से कम में घर लाएं यह धाकड़ इलेक्ट्रिक बाइक, जानें रेंज और फीचर्स



Source link

Share This Article
Leave a Comment