जमीन विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे की जान

NFA@0298
2 Min Read


जमीन विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे की जान


05-Apr-2026 5:54 PM

वाट्सएप ग्रुप में मैसेज फैलने के बाद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोरबा, 5 अप्रैल। जिले के पसान थाना क्षेत्र के सेंहा छप्परपारा गांव में जमीन विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने ग्राम रक्षा समिति की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

घटना 2 अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे की है। बैसाखू राम यादव जब महुआ बीनकर घर लौटे, तो उन्होंने अपने छोटे बेटे दयाराम यादव को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं और वह खून से लथपथ था। पूछताछ में बहू रामवती ने बताया कि बड़े बेटे कल्याण यादव (33) ने जमीन बंटवारे को लेकर विवाद में दयाराम की डंडे से पिटाई की और गला दबाने की कोशिश भी की। दोनों भाई उस समय शराब के नशे में थे। घायल दयाराम को तुरंत गौरेला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।आरोपी की तलाश शुरू की गई। ग्राम रक्षा समिति के व्हाट्सएप ग्रुप से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को सहादामार क्षेत्र में देखा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में कल्याण यादव ने जमीन विवाद में हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment