जनप्रतिनिधियों ने तहसीलों में पात्र एवं असहाय व्यक्तियों को बांटें कंबल

NFA@0298
2 Min Read



श्रावस्ती । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जनपद की समस्त तहसीलों में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयोजन में कम्बल वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों ने कमजोर, निराश्रित, असहाय वर्ग की महिलाओं, बुजुर्गों को कंबल बांटकर उन्हें आश्वस्त किया कि ठंड के समय प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दद्दन मिश्र ने भिनगा तहसील में, विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने तहसील जमुनहा एवं विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने तहसील इकौना में कंबल वितरण किया।
  
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दद्दन मिश्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए देश प्रदेश की जनता ही परिवार है इसलिए वह लगातार आप सभी की सुख सुविधा का ध्यान रखते हैं। ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण, अलाव और रैन-बसेरा की व्यवस्था की गयी है जिससे ठंड से आम जनमानस को बचाया जा सके। 
 
सदस्य विधान परिषद डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि गांव गांव में सरकार की योजनाएं पहुंच रही है किसी को ठंड से कोई तकलीफ न हो इसलिए हम गांवों में जाकर जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे हैं सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाये जा रहे हैं। गौशालाओं में निराश्रित गौवंश के लिए तिरपाल लगवाये गये हैं।

 विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने कहा कि क्षेत्रवासियों को ठंड से बचाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जायेंगे। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है हम सभी मिलकर शीतलहर का सामना करेंगे। सभी तहसीलों में कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों ने की एवं कार्यक्रम का संयोजन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment