जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने क्षेत्रवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं

NFA@0298
1 Min Read


पाटन जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और आपसी प्रेम के नए रंग भरने वाला पर्व है।
उन्होंने कहा कि होली का यह रंगोत्सव लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करता है। यह त्योहार समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि सभी लोग हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाएं तथा रंगों के इस पर्व के साथ रिश्तों में मिठास और आपसी प्रेम बनाए रखें।



Source link

Share This Article
Leave a Comment