[ad_1]
जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल हुए साय
24-May-2026 10:44 PM
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
नई दिल्ली, 24 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को लाल किला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों और लोगों से आत्मीय मुलाकात की।
जल-जंगल-जमीन के रक्षक हैं जनजातीय समाज: साय
.jpeg )
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करता आया है। उनकी संस्कृति और परंपराएं भारत की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने जनजातीय भाषा, संस्कृति और पहचान के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इनके संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मंत्री केदार कश्यप और रामविचार नेताम*भी समागम में मौजूद रहे। सभी नेताओं ने जनजातीय स्टॉलों का अवलोकन किया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सभी ने पारंपरिक गमछा धारण कर जनजातीय संस्कृति का सम्मान किया।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात

कार्यक्रम स्थल पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच जनजातीय कल्याण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर चर्चा हुई।
समागम में देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया।
[ad_2]
Source link