रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे दर्ज की जाएगी। इसके बाद अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और स्थिति स्थिर बनी रहेगी।
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो आने वाले सात दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, ताकि बढ़ती गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके।




