छत्तीसगढ़ में धान घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

NFA@0298
2 Min Read


रवि कुमार, दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों रुपये के धान घोटाले को लेकर दुर्ग में आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मुसवा बारात निकालकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। यह बारात कांग्रेस भवन दुर्ग से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँची।

कांग्रेस की यह मुसवा बारात जैसे ही कलेक्ट्रेट पहुँची, प्रशासन द्वारा लगाए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कलेक्ट्रेट के सामने 10 फीट से भी ऊँची टीन की दीवार और भारी बेरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य के सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये के धान को चूहों ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने नष्ट किया है।प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

– Advertisement –

Ad image

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान घोटाले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने, टोकन लिमिट बढ़ाकर किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment