खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,
पाण्डुका/डॉ शोभना देवी सेन द्वारा लिखित पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली मंथन पब्लिकेशन द्वारा किया है। यह पुस्तक विशेष रूप से धमतरी जिले में निवास करने वाली गोंड, हल्बा, कंवर एवं कमार आदिवासी महिलाओं की वर्ष 2000से 2020 तक की स्थिति का गहन अध्ययन प्रस्तुत करती है ।
डॉ शोभना देवी सेन के अनुसार आदिवासी महिलाएं प्रारंभ से ही धार्मिक सामाजिक शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और धार्मिक आस्थाओं से जुड़कर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहभागिता निभाई पुस्तक का विमोचन पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा किया गया।

