रायपुर। SPORTS NEWS : छग प्रदेश पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रीमियर पिक्लबॉल लीग का आयोजन दिनांक 13 -14 मई कों स्पलेश एंड स्मेश पिक्लबॉल कोर्ट श्याम नगर में किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के 60 खिलाड़ी भाग ले रहे है


आज इस टूर्नामेंट का आरम्भ टीमों के ब्रांड
एम्बेसडर लिटिल चेम्प के लीग मैच से हुआ जिसमे फाइनल में अथर्व पांडे ने आर्यवीर सिंग कों 15-11 से हराकर इस टूर्नामेंट के लिटिल चेम्प विजेता बने, छत्तीसगढ़ पिकलबाल संघ के इस प्रयास कि सभी ने सराहना कि

टूर्नामेंट के लीग के मेचेस के परिणाम इस प्रकार है ग्रुप ए में टीम विजिआर ने व्ही आई पी क्लब रेंजर्स कों 6-1 से हराया, ग्रुप बी में पीकल प्रो ने फेंटम पेडलर्स कों 5-2 से हराया, टॉप कोर्ट टाइटन्स ने फेंटम पेडलर्स कों 5-2 से हराया इस प्रकार पीकल प्रो एवं टॉप कोर्ट टाइटन्स सेमी फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिये कल इस लीग के सेमीफइनल एव फाइनल मुकाबले खेले जायेगे

इस टूर्नामेंट के चीफ कोरडीनेटर सुमित कटारिया है छग प्रदेश पिक्लबॉल के सेकरेट्री रूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी

