छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई 3 ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में विश्व नर्स दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नर्सिंग संवर्ग के नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा अर्चना मिश्रा व अध्यक्षता आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा ओर विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम थे मुख्य अतिथि डा अर्चना मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग अस्पतालों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है इनके आभाव में मरीजों का इलाज संभव नहीं है विशेष अतिथि प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिए नर्सिंग कैडर रीढ़ की हड्डी जैसी है फ्लोरा नाइट एंगल ने चिकत्सकों के सहयोग करने के एक परिचायिका की परिकल्पना करते हुए एक कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार किया जिसमें मरीजों की देखभाल, सांत्वाना, भरोसा ओर उपचार में सहयोग चिकित्सक की सहयोगी के लिए एक परिचयका जो मरीज ओर चिकित्सक के बीच सेतु का काम करे दरहकीकत उन्होंने ने अपने जीवन काल मे मरीजों के सेवा करते हुए इसको महसूस करके नर्सिंग पाठ्यक्रम तैयार कर मिडवाइफरी कोर्स शुरू किया उन्ही के जन्म दिन पर विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 की स्टाफ नर्स श्रीमती आर गजभिए, सोनल मेहर, आकांक्षा पोमेश गुलशन खलको रोशन बर्मन ओर फील्ड की श्रीमती पी स्वामी श्रीमती उषा वर्मा श्रीमती सोनसीर देश लहरें श्रीमती विधा कहरे श्रीमती वर्षा पांडेय श्रीमती सरस्वती ठाकुर श्रीमती हर्षा मानिकपुरी,भोज बाई देशमुख,वर्षा वर्मा, श्रीमती संध्या वर्मा श्रीमती मनोरमा बंछोर कु देवीला चंद्राकर कु नीना चक्रवर्ती श्रीमती शांता पाटिल को उनकी उत्कृष्ट कार्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में फार्मासिस्ट तृप्ति चंद्राकर स्मिता बागड़े आलिया खातून लैब टैक्नीशियन,चम्पा कली सोनी नारायण साहू डुलेशवर यादव, नेतराम साहू पारूल देशमुख हिमांशु सूर्यवंशी के वेंकट राव, दुर्गा कंवर,मीरा साहू गीतांजलि उपस्थित थे
