[ad_1]
रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

यह नियुक्ति डॉ. मित्तल के कार्यभार संभालने की तिथि से चार साल की अवधि के लिए प्रभावी होगी, या जब तक कोई नया आदेश जारी नहीं होता। DoPT के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर इस अवधि में बदलाव संभव है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने छत्तीसगढ़ कैडर के इस आईएएस अधिकारी को पीएमओ में उप सचिव बनाए जाने की मंजूरी दी है। यह कदम उनके करियर में केंद्र स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फिलहाल डॉ. रवि मित्तल छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर तैनात हैं और मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से वे राज्य के संचार और जनसंपर्क व्यवस्था को संभाल रहे थे।
[ad_2]
Source link