छत्तीसगढ़ के इस धान खरीदी केंद्र में बड़ा गबन

NFA@0298
2 Min Read


पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी के दौरान हुए भारी भ्रष्टाचार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्था प्रबंधक अमीत वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश साहू और बारदाना प्रभारी जगन्नाथ कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक सूर्यकांत जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समिति में 420.39 क्विंटल धान के साथ-साथ 528 नए और 5045 पुराने बारदानों की भारी हेराफेरी की गई है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इन पदाधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी रिकॉर्ड और स्टॉक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से धान खरीदी से जुड़े रजिस्टर और हेराफेरी में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर सेट भी जब्त कर लिया है, जिससे ऑनलाइन डेटा में की गई छेड़छाड़ का खुलासा होने की उम्मीद है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, और पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस घोटाले में क्या कुछ और लोग भी शामिल हैं। किसानों के हक के साथ हुई इस धोखाधड़ी ने जिले के धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

– Advertisement –

Ad image

Pharmacist Grade-2 Recruitment Exam: फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा का डेट आया सामने, जानें कब होगा एग्जाम?

LPG gas cylinder : छत्तीसगढ़ में अब छात्रों को मिलेंगे 5 किलो वाले गैस सिलेंडर, बस करना होगा ये काम 

 

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment