- डीड़गा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ!
रानीतराई।यंग स्टार क्लब एवं ग्रामवासी डीड़गा के तत्वाधान में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया।जिसके शुभारंभ के अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रमन टिकरिहा पूर्व सभापति,सुलोचना चंदनिहा सरपंच,रणजीत ठाकुर उपसरपंच ने छत्तीसगढ़ महतारी,वीर हनुमान की पूजा अर्चना पश्चात खेल का शुभारंभ हुआ।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने डीड़गा के युवाओं को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की दूरगामी सोच हमारी छत्तीसगढ़ की खेल,संस्कृति,परंपरा को जीवंत रखे हैं।कबड्डी का खेल सस्ता,सुलभ और आसान खेल है,खेलभावना का प्रदर्शन खिलाड़ियों को महान बनाते है।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने आयोजक समिति एवं खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान बृजलाल चंदनिहा,राकेश बांधे,नन्द यादव,उमेंद्र ठाकुर,वासु वर्मा,श्रवण वर्मा,सदाशिव ठाकुर,रामस्वरूप ठाकुर,थानसिंह पटेल,चंद्रहास धनकर,रूपेश साहू,राजा ठाकुर,दुकालू निषाद,विनय ठाकुर,विवेक पटेल,ऋषभ पटेल,लक्की ठाकुर,पियांशु ठाकुर,बबलू पाटिल खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

