CG Crime : दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घर मालिक के बाहर होने का फायदा उठाकर तीन आरोपियों ने ताला तोड़कर सोना-चांदी और नगदी पार कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से तीनों आरोपियों खिलेश दास मानिकपुरी, भुनेश्वर यादव और तुलेश्वर सोनकर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे और चोरी के पैसों से वाहन भी खरीदते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8.22 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें सोना-चांदी, नगदी, मोबाइल, स्कूटी और मोटरसाइकिल शामिल हैं, बरामद की है। फिलहाल तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
CG Video : पत्नी से बिछड़ने के गम में युवक ने उठाया ये कदम, देखें वायरल वीडियो
LPG gas cylinder : छत्तीसगढ़ में अब छात्रों को मिलेंगे 5 किलो वाले गैस सिलेंडर, बस करना होगा ये काम

