रायपुर/बिलासपुर। माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं।
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव डोंगरगढ़ स्टेशन पर देने, कुछ गाड़ियों का अस्थायी विस्तार करने तथा एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।






