
गोरखपुर,चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी को उत्साह और गर्व के साथ बधाई दी है। संस्था के अध्यक्ष संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य और उत्सवी बैठक में चौधरी के चयन का जश्न मनाया गया, जिसमें सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट एवं जय घोष के उत्सव के साथ एक दूसरे को लड्डू खिलाते हुए बधाई दी और उपस्थित लोगों में लड्डू का वितरण और आत्मीय मुस्कुराहटों के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने पंकज चौधरी सहित भाजपा की पूरी टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी, उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापार, नवाचार और समृद्धि का एक नया और उज्ज्वल अध्याय लिखा जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने चौधरी की ऊर्जा, अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।
चेंम्बर ऑफ कॉमर्स का मानना है कि पंकज चौधरी का यह चयन न केवल भाजपा के लिए, बल्कि प्रदेश के व्यापारिक समुदाय और आम जनता के लिए भी एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक कदम है। यह नए अवसरों की शुरुआत का संकेत है, जहां व्यापार और विकास की गति और तेज होगी बैठक में प्रमोद गुप्ता पवन सिंघानिया मनोज गोयल रमेश कसौधन आंनद गुप्ता संजय कुमार कश्यप राहुल देव मिश्रा पवन गुप्ता सोनू वर्मा अजय जायसवाल मनोज जैन श्रवण तुलस्यान शैलेश बजाज दुर्गेश जायसवाल अनील अग्रवाल राजु गुप्ता शैलेश गोयल बिजय अरुण शुक्ला धीरज गुप्ता *सूरज कुमार यादव* आदिल अमीन सुहैब अहमद अशफाक हुसैन मेकरानी राजकुमार अग्रवाल बिजय सिंघानिया भरत जालान सन्तोष पोद्दार सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

