पाटन। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ई.आई.ए. अधिसूचना दिनांक 14 सितंबर 2006 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के अंतर्गत चुनकट्टा क्षेत्र स्थित तीन खदान परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु संयुक्त लोक सुनवाई आयोजित की जा रही है।
यह लोक सुनवाई दिनांक 08 दिसम्बर 2025, प्रातः 11:00 बजे, ग्राम पंचायत भवन चुनकट्टा के सामने स्थित मैदान (कलामंच के समीप) में आयोजित की जाएगी। लोक सुनवाई में
मेसर्स गणपति मेटल्स एण्ड मिनरल्स लीज क्षेत्र : 4.17 हेक्टेयर, उत्खनन क्षमता 3,00,000 टन प्रतिवर्ष। मेसर्स गणपति मेटल्स एण्ड मिनरल्स लीज क्षेत्र 2.95 हेक्टेयर उत्खनन क्षमता 1,50,000 टन प्रतिवर्ष एवं मेसर्स रामा कशर लीज 3.01 हे., क्षमता 50,025 टन प्रतिवर्ष। नागरिक अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ लोक सुनवाई में प्रस्तुत कर सकते हैं।

