चार्जिंग का झंझट समाप्त, यह नया TV रिमोट पड़े-पड़े होगा चार्ज

NFA@0298
2 Min Read



नई दिल्ली। Google TV प्लेटफॉर्म एक ऐसा रिमोट लेकर आया है, जिसे  न तो चार्ज करने की जरूरत है और न ही बैटरी बदलने की। यह नया G32 रिमोट Ohsung Electronics ने बनाया है। इसमें Epishine कंपनी की इंडोर सोलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। 

इस रिमोट में फ्रंट और बैक दोनों तरफ सोलर सेल लगे हैं, जो इंडोर लाइट चाहे LED बल्ब, CFL, TV स्क्रीन की लाइट या दिन की हल्की रोशनी क्यों न हो, उसे बिजली में बदल देते हैं। रिमोट सोफे पर उल्टा पड़ा हो या टेबल पर रखा हो। बस अगर रोशनी आ रही है तो रिमोट चार्ज होता रहेगा। इसमें रिचार्जेबल बैटरी लगी है जो लगातार खुद को रीचार्ज करती रहती है।

ये डिवाइसेस भी होंगी साेलर पावर्ड
हर साल अरबों डिस्पोजेबल बैटरियां फेंकी जाती हैं जो ई-वेस्ट का बड़ा कारण हैं। यह रिमोट इस समस्या को कम करेगा क्योंकि इसमें किसी भी AA या AAA बैटरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। Epishine का दावा है कि आने वाले समय में और भी डिवाइसेस सोलर-पावर्ड होंगे। जैसे स्मार्ट थर्मोस्टैट्स, कीबोर्ड्स, होम रिमोट्स, और IoT डिवाइस।

कैसे मिलेगा रिमोट?
फिलहाल यह रिमोट किसी Chromecast या Google TV डिवाइस के साथ उपलब्ध नहीं है। यह सिर्फ एक रेफरेंस मॉडल है। मतलब की टीवी कंपनियां चाहें तो इसे अपने नए गूगल टीवी सेट्स में शामिल कर सकती हैं। अगले कुछ महीनों में इसे मार्केट में देखे जाने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक लॉन्च डेट या कीमत की घोषणा नहीं हुई है। 

इस सोलर-पावर्ड स्मार्ट रिमोट ने यह साफ कर दिया है कि तकनीक अब सुविधा के साथ पर्यावरण को भी ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। आने वाले समय में आपका टीवी का रिमोट कभी बंद नहीं होगा क्योंकि वह खुद ही चार्ज हो जाएगा।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment