घर पर राजभोग आइसक्रीम कैसे बनाएं?

NFA@0298
2 Min Read



राजभोग : गर्मी शुरू होते ही लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो उन्हें ठंडक दे। ऐसे में इस मौसम में हर कोई आइसक्रीम तो खाता ही है। ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है। मार्केट में अलग अलग फ्लेवर के आइसक्रीम बिकते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा डिमांड राजभोग आइसक्रीम की होती है। अक्सर बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में कई बार मिलावट और नकली होती हैं। ऐसे में आप घर पर ही बिना झंझट के स्वाद से भरपूर राजभोग आइसक्रीम बना सकते हैं। यहां हम राजभोग आइसक्रीम कि आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

राजभोग आइसक्रीम बनाने की सामग्री
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर

कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
फ्रेश क्रीम – 1 कप
चीनी – स्वादानुसार
केसर – 6 से 7 धागे ( दूध में भीगा हुआ)
कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच 
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट – काजू, बादाम और पिस्ता
गुलाब की पंखुड़िया –  4 से 6

बनाने का तरीका 
स्टेप 1: सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें दूध डालें। फिर इसे तब तक उबालें जब तक ये आधी न रह जाए। 

स्टेप 2: जब ये अच्छी तरह उबल जाए तो इसमें चीनी, केसर के धागे और कंडेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। 

स्टेप 3: अब इसमें फ्रेश क्रीम डालें और कॉर्नफ्लोर जिससे ये गाढ़ा हो जाए। 

स्टेप 4: इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें और गैस बंद कर दें। अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। 

स्टेप 5: अब इसको एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में 5 से 6 घंटे तक रख दें। 

स्टेप 6: इसके बाद इसे एक बाउल में निकाले और उपर से गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें। 

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment