
फिरोजाबाद, स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में बने आवासो को खाली करने का नोटिस मिलने से कर्मचारियों मे हड़कंप मच गया है
जिला अस्पताल में बने सरकारी क्वार्टरो में स्वास्थ्य कर्मचारी अपने परिवार सहित रह रहे हैं। लेकिन अब उन क्वार्टर को खाली करने के लिए जिला अस्पताल के द्वारा एक नोटिस दिया गया है, नोटिस में कहा है। कि 0 7 दिन के अंदर क्वार्टरो को खाली किया जाये, अन्यथा की स्थिति मैं उनका फरवरी माह का वेतन रोक दिया जाएगा। नोटिस मिलने से सभी स्वस्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है, उनका कहना है। इधर होली का त्यौहार है ,और हमें क्वाटर खाली करने का नोटिस दिया गया है। ऐसी स्थिति में हम कहां मकान देखेंगे जबकि हम सभी कर्मचारी अस्पताल में ही कार्यरत है, कर्मचारियो ने कहा है , सभी सभी लोग क्वार्टर का किराया भी प्रति माह जमा कर रहे हैं। क्वार्टरो में 31 परिवार रह रहे हैं। ऐसे में हम लोग ड्यूटी करें या त्यौहार मनाये। अथवा जाकर मकान की तलाश करें। समझ नही आता क्या करें। स्थिति बड़ी असमंजस हो गई है।

