ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 के पास बीते शुक्रवार रात हुए दर्दनाक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान चली गई। हादसे में उनकी कार पानी में डूब गई थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य जारी था।
करीब तीन दिन बाद एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाल लिया। कार के बाहर निकलते ही हादसे की भयावह तस्वीर सामने आई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




