पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के तत्वाधान में गुरुवार को ग्राम देमार में राजिम जयंती महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा निकाली गई आकर्षक कलश शोभायात्रा से हुई, जिसने पूरे ग्राम को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। इसके पश्चात भक्त माता कर्मा एवं राजिम माता की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

महोत्सव के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। प्रमुख अतिथि तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद महासमुंद चुन्नीलाल साहू तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में दिव्या कलिहारी (पूर्व जिला अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे।

द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने की। विशेष अतिथियों में अश्वनी साहू (महासचिव), गायत्री साहू (अध्यक्ष, झीट परिक्षेत्र), रामनारायण साहू (अध्यक्ष, तेलीगुंडरा परिक्षेत्र), पारखत साहू (जामगांव-आर परिक्षेत्र), टेसराम साहू (अध्यक्ष, बेल्हारी परिक्षेत्र), विमला साहू (तहसील उपाध्यक्ष), मोहित विश्वकर्मा (सरपंच) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि भक्त माता राजिम एवं माता कर्मा ने समाज को संकटों से उबारते हुए संगठन और एकजुटता की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र का अरसनारा परिक्षेत्र सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार और संगठन को उन्होंने सबसे आवश्यक बताया तथा सामाजिक आयोजनों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।

द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने राजिम जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति ही सृष्टि का मूल आधार है, इसलिए मातृ शक्ति की पूजा सर्वाधिक होती है। उन्होंने कहा कि साहू समाज में कर्मा माता एवं राजिम माता ने समाज को संगठित कर सामाजिक चेतना को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिससे समाज की संस्कृति और परंपराएं सुदृढ़ हुई हैं।

पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने अपने उद्बोधन में पारिवारिक मूल्यों पर बल देते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार को समय देना अत्यंत आवश्यक है। मजबूत परिवार से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने राज्य सरकार द्वारा गठित तेलघानी बोर्ड की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से साहू समाज सहित अन्य समाजों के लोगों को रोजगार एवं आर्थिक लाभ मिल रहा है।

स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर साहू एवं गोपेश साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन कौशल बनपेला ने किया।
महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा सामाजिक एकता का संदेश देते हुए पूर्व एवं नवनिर्वाचित स्थानीय अध्यक्षों, अन्य समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों, अतिथियों एवं रक्तदाताओं का परिक्षेत्र द्वारा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

46 लोगों ने किया रक्तदान……
समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए जयदीप ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर एवं हाईटेक हॉस्पिटल, भिलाई के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिला। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
साथ ही, रक्तदाताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट प्रदान किए गए, जिससे सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
जिला पंचायत सदस्य ने किचन शेड निर्माण की किया घोषणा
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने स्थानीय साहू समाज देमार की मांग पर किचन शेड निर्माण कार्य के लिए जिला पंचायत निधि से 2.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने का घोषणा किया। जिसके लिए सामाजिक जनों ने उनका आभार जताया। अन्य मांग में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद विजय बघेल से परिक्षेत्रीय भवन, स्थानीय साहू समाज लोहरसी एवं बठेना में स्थानीय साहू समाज के लिए भवन निर्माण, अचानकपुर में साहू भवन में शेड निर्माण किए जाने की मांग किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खेमलाल साहू, धनराज साहू, सुलेन साहू, सरिता साहू, रामाधार साहू, किशोर साहू,संतोष साहू, लालजी साहू, अर्जुन साहू, सालिक साहू, ललिता साहू,शशिभूषण साहू, खेमीन साहू, दामिनी साहू, ओमप्रकाश साहू, पूनाराम साहू,हरि साहू, उषा साहू, तनुजा साहू,सरिता साहू, शुकदेव साहू, अंगेश्वर साहू, डॉ बुद्धेश्वर साहू, घनश्याम साहू,बलराम साहू, अनिल बनपेला,दानीराम साहू,जयंत साहू,अश्वनी साहू,अंबी साहू, रेखराम साहू, कामता साहू,मूलचंद साहू,पूजा साहू, भुवन बनपेला, रेखराम साहू, महेंद्र साहू, विनोद साहू, दुर्वासा साहू, ओगिराम साहू, लोकेश्वर साहू, हेमंत साहू, प्रेमलाल साहू, चोवाराम साहू, नरेश साहू,लेखराम साहू,शिवकुमार साहू, जितेंद्र साहू,यामन साहू,जागेत्रि साहू, लता साहू, आरती साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं 19 इकाई के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


