
गोंदिया से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें का पुनः चलेंगी
29-Mar-2026 10:13 PM
रायपुर, 29 मार्च। गोंदिया स्टेशन पर रद्द की गई कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को हटाने और उसे ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब ये गाड़ियाँ अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार पुनः संचालित की जाएंगी।
18030 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) शालीमार से छूटने वाली यह गाड़ी 04 से 24 अप्रैल तक बहाल रहेगी।
18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटने वाली यह गाड़ी 06 से 26 अप्रैल तक बहाल रहेगी।
12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 05, 07, 08, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई हैं।
12102 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) शालीमार से 06, 07, 09, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई है।


