[ad_1]
गैरहाजिर न रहें विधायक..
12-Mar-2026 11:06 PM
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च। विधानसभा की कार्रवाई निपटने के बाद देर शाम भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सत्र के बाकी बचे दिनों की कार्रवाई पर चर्चा हुई, और सदन में सभी विधायकों की उपस्थिति पर जोर दिया गया। आधा दर्जन विधेयकों और दर्जन भर विभागों का अनुदान मांगें पारित होना बाकी है। बैठक में सीएम विष्णु देव और तमाम मंत्री-विधायक थे।
[ad_2]
Source link