गृह मंत्रालय ने की पदकों की

NFA@0298
1 Min Read


 Republic Day Police Awards : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अफसरों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ से रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया है। वे वर्तमान में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। लंबे समय से अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वहीं, इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा राज्य के 10 सीनियर और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। इनमें वरिष्ठ आईजी से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को कल पुरस्कार मिलेगा

जिन पुलिस अधिकारियों को सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कार मिलेगा उनमें आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी शशि मोहन सिंह,एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा,राजश्री मिश्रा, एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल,मनीषा ठाकुर ,तारकेश्वर पटेल, डीएसपी उनेजा खातून, जयलाल मरकाम और हजारीलाल साहू सम्मानित होंगे ।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment