गुवाहाटी के सोहम इंपोरिया में भीषण आग, छह मंजिलें जलकर खाक

NFA@0298
1 Min Read



गुवाहाटी। शहर के एबीसी इलाका स्थित व्यावसायिक भवन सोहम इंपोरिया में देर रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। रात करीब 12 बजे के आसपास आग लगने का अनुमान है जिसमें इमारत की छह मंजिलें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। इसमें लाखों रुपये के सामान जल जाने की जानकारी मिली है।

इमारत में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कई शाखाएं संचालित होती थीं। आग में एसबीआई के करोड़ों रुपये मूल्य के दस्तावेज और जरूरी सामग्रियां नष्ट हो गई। घटनास्थल पर लगभग 15 दमकल वाहनों को लगाया गया और करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग के कारणों और क्षति का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment