2 मार्च को आएगा ‘तबाही’ गाना, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में होगी बड़ी टक्कर
Toxic A Fairy Tale For Grown Ups: इस साल की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में शामिल ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। रॉकिंग स्टार यश की इस फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज होने से पहले ही चर्चा में छा गया है।
हाल ही में जारी पोस्टर ने फिल्म के म्यूजिकल चैप्टर का टोन सेट कर दिया है और फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। पोस्टर में समंदर किनारे यश और कियारा आडवाणी का इंटेंस और पैशनेट अंदाज नजर आ रहा है। यश कियारा को बाहों में उठाए हुए हैं और हाथ में सिगार पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि कियारा सॉफ्ट व्हाइट लुक और खुले लहराते बालों में नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी गहरी दिख रही है कि बिना एक भी नोट सुने ही गाना ट्रेंड करने लगा है।

‘तबाही’ गाना 2 मार्च को रिलीज होगा। इसे विशाल मिश्रा ने कंपोज और गाया है, जो इमोशनल और मेलोडिक चार्टबस्टर देने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। कहानी खुद यश ने लिखी है और निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट की गई है और हिंदी, तमिल, तेलुगु व मलयालम में डब होकर रिलीज होगी। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होने वाली है।


