महासमुंद जिला के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क को तोड़ते हुए सम्पूर्ण सप्लाई चैन पर निशाना साधा है. पिछले 48 घंटे में 5 प्रकरण में नारकोटिक एक्ट की कार्रवाई करते हुए 45 लाख 46 हजार रुपए कीमत का 90.920 किलोग्राम गांजा जब्त किया है.
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पहले प्रकरण में सिंघोड़ा थाना अंतर्गत 19 लाख रुपए मूल्य का 38 किग्रा गांजा जब्त किया. अवैध मादक पदार्थ के साथ दो कार को जब्त किया है. इन कारों के जरिए तस्कर फुलबनी, ओडिशा से झालवाड़ा, राजस्थान गांजा ले जा रहे थे. मामले में मध्यप्रदेश राजगढ़ जिला निवासी तीन आरोपियों जगदीश डांगी पिता इंदल सिंह (30 साल), कैलाश डांगी पिता देवीलाल डांगी (27 साल) और राजेश डांगी पिता नारायण डांगी (27 साल) को गिरफ्तार किया है.



